Sports
टखने की चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा
नई दिल्ली। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सितंबर में होने वाले एशियन
8NewsNetwork
29 August 2026 at 04:55 pm

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे। ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट इंजरी हो गई है। डॉक्टरों और अपनी टीम से सलाह के बाद उन्होंने बचे हुए सीजन से बाहर रहने का फैसला किया है।
नीरज ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लुसाने में सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोट लगी। अब उनका पूरा ध्यान रिकवरी पर है और वह मजबूती के साथ वापसी करना चाहते हैं।
नीरज चोपड़ा 2018 जकार्ता और 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
Related Category
Sports