निशु आज़ाद के पिता पर हमले के आरोपी को एक दिन की पुलिस कस्टडी
नई दिल्ली। सीजेपी कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता पर हमले के मामले में
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। सीजेपी कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता पर हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
निशु आज़ाद के वकील ऋषव रंजन ने आरोपी की पेशी के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे सभी कोर्ट में सुनवाई का इंतजार कर रहे थे। बाद में पता चला कि आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लीगल एड को जोड़कर न्यायाधीश के आवास पर पेश किया गया और एक दिन की पुलिस कस्टडी मांगी गई।
रंजन ने सवाल उठाया कि इतने गंभीर मामले में केवल एक दिन की पुलिस कस्टडी क्यों मांगी गई। उन्होंने कहा कि एफआईआर में कौन-सी धाराएं जोड़ी गई हैं और क्या आरोप लगाए गए हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट में स्थिति सामान्य थी और आरोपी को अदालत में पेश किया जा सकता था।
वकील ने कहा कि वे पुलिस से लगाए गए आरोपों और धाराओं की स्पष्ट जानकारी मांग रहे हैं। उनके मुताबिक, दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।