इमरान खान को अस्पताल भेजने की मांग, पीटीआई ने दी अदालत जाने की चेतावनी
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार रात 11:59 बजे तक अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया तो पार्टी अदालत का रुख करेगी। पीटीआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को दो दिनों के भीतर रावलपिंडी की अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक आदेश का पालन नहीं हुआ है।
पीटीआई ने कहा कि यदि तय समय तक इमरान खान को अस्पताल नहीं भेजा गया तो उसकी कानूनी टीम शुक्रवार सुबह याचिका दायर करेगी। वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। उनका दावा है कि इमरान खान को अस्पताल भेजने के लिए अदालत ने कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की है।