ईरान ने दी अमेरिका को बड़ी चेतावनी, कहा- ‘सीमित जवाब’ का दौर खत्म
तेहरान। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका और उसके
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
तेहरान। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का जवाब अब पहले से ज्यादा तेज़ और दर्दनाक तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘सीमित जवाब’ का दौर खत्म हो चुका है और अब ‘खेल के नियम बदल गए हैं।’
संसद में अपने संबोधन के दौरान ग़ालिबाफ़ ने दावा किया कि अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी सैन्य बलों के हमलों के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी हताश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष युद्धक्षेत्र की तस्वीरें और वीडियो तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहा है।
ग़ालिबाफ़ ने कहा कि हालिया ईरानी हमले केवल शुरुआत थे और आने वाली जवाबी कार्रवाई पहले से अधिक तेज़ होगी। उन्होंने अमेरिका से स्थिति को जल्द समझने की चेतावनी देते हुए कहा कि बहुत देर होने से पहले उसे बदल चुके ‘खेल के नियमों’ को समझ लेना चाहिए।
गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के जहाज़ों के खिलाफ जवाबी हमले किए। यह लड़ाई शुरू होने के करीब एक सप्ताह बाद हमलों का ताजा दौर है।