बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर लगे आरोपों की होगी जांच
देहरादून, 4 जुलाई। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद अब
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
देहरादून, 4 जुलाई। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में भी चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर सवाल उठे हैं। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे आरोपों के मद्देनजर एक जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है।
बीकेटीसी ने कहा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।