ऊर्जा संकट के दौर में भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी और मजबूत होगी: पीएम मोदी
मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितता, ऊर्जा संकट
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितता, ऊर्जा संकट और सप्लाई चेन में रुकावट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का भरोसेमंद साझेदार के रूप में साथ आगे बढ़ना स्वाभाविक और आवश्यक है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों ने भविष्य की साझेदारी का मजबूत ढांचा तैयार किया है। वर्ष 2022 में हुए आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ECTA) ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई मजबूती दी है। इसके लागू होने के बाद भारत से ऑस्ट्रेलिया को होने वाला निर्यात दोगुना हो गया है और दोनों देशों के कारोबारियों को नए बाजारों तक पहुंच का लाभ मिला है।
पीएम मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और अन्य आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का सहयोग आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगा।