जिम से निकलते ही हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
शामली। शामली में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब हरियाणवी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली। शामली में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब हरियाणवी कलाकार एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि अंकित जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी।
गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि अंकित बालियान हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। वह अपने कार्यक्रमों और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में रहते थे।
हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। हमलावरों की पहचान होने के बाद ही वारदात के पीछे की पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी।