वंश कुशवाहा मौत मामला: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने मेरठ मंडलायुक्त और एसएसपी को किया तलब
मेरठ/नई दिल्ली: वंश कुशवाहा की मौत के मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने मेरठ के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और एसएसपी अविनाश पांडे को
Mayank Verma
मेरठ/नई दिल्ली: वंश कुशवाहा की मौत के मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने मेरठ के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और एसएसपी अविनाश पांडे को नोटिस जारी कर तलब किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को 4 अगस्त दोपहर 2 बजे कृत कार्यवाही की आख्या (Action Taken Report) के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
आयोग ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित अधिकारी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो आयोग संविधान द्वारा प्रदत्त अपनी शक्तियों का प्रयोग कर आवश्यक कार्रवाई कर सकता है।
गौरतलब है कि 30 जून को शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के अनुसार, 28 मई को वंश कुशवाहा की उसके दोस्तों द्वारा भोले की झाल पर नहर में डुबोकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इस मामले में मेरठ पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का दरवाजा खटखटाया।
आयोग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे तलब किए जाने पर शोषित क्रांति दल ने एनसीबीसी की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति का आभार व्यक्त किया।