जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन में कथित हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज जेल से रिहा
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जुलाई में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान एक
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जुलाई में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा-कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 15 सितंबर को उन्हें अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया था। इसके बाद गुरुवार रात उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।
स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्होंने अपने मुवक्किल के लिए नियमित जमानत की मांग की थी। वकील के मुताबिक, अदालत के आदेश का अध्ययन करने के बाद नियमित जमानत के लिए आगे प्रयास किया जाएगा।
मामला एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में आया था। वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर हमला किए जाने का जिक्र करते नजर आए थे। वीडियो के सामने आने के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर समेत अन्य लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
स्रोत: पीटीआई