जंतर-मंतर पहुंचे शरद पवार, छात्र आंदोलन को दिया समर्थन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
नई दिल्ली, मंगलवार। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख एवं वरिष्ठ सांसद शरद पवार मंगलवार को दिल्ली के
Ankit kataria

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली, मंगलवार। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख एवं वरिष्ठ सांसद शरद पवार मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।
छात्र नेता अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि शरद पवार ने सोमवार को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों का हालचाल जाना और आंदोलनरत छात्रों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। दीपके ने कठिन समय में छात्रों के साथ खड़े होने के लिए शरद पवार का आभार भी जताया।
गौरतलब है कि छात्र संगठन ने सोमवार को संसद मार्च का आह्वान किया था। इस दौरान जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़े तो उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में कई छात्र घायल हो गए।
पुलिस कार्रवाई के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। विपक्ष का आरोप है कि छात्रों की मांगों पर संवाद करने के बजाय बल प्रयोग किया गया, जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।