भगवा वस्त्र पहनकर संसद पहुंचने पर बोले पप्पू यादव, कहा- सनातन के लिए सौ बार नहीं, लाख बार कुर्बान हो जाऊंगा
नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर पहुंचने को लेकर उठे विवाद....
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर पहुंचने को लेकर उठे विवाद के बीच सांसद पप्पू यादव ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी मर्यादा के साथ सदन में गए थे और उन्होंने किसी व्यक्ति या साधु का अपमान नहीं किया।
पप्पू यादव ने कहा, "सनातन की रक्षा और देश के करोड़ों लोगों की आस्था के लिए मैं एक लाख बार भी कुर्बान हो जाऊंगा। जितने केस दर्ज करने हों, कर लीजिए।"
उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता, छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलियां चलाई जाती हैं तथा पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना था कि ऐसे समय में जनता की आवाज़ उठाना और सनातन की रक्षा की बात करना ज़रूरी है।
दरअसल, शुक्रवार को पप्पू यादव गेरुआ वस्त्र पहनकर संसद पहुंचे थे। उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद वाराणसी में उनके खिलाफ सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है।