मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्त करने के अभियान पर मायावती ने जताया विरोध
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विरोध जताया है। उन्होंने प्रदेश में मस्जिदों को जल्दबाजी में अवैध बताकर ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सहारनपुर की मस्जिद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्त करने का सरकारी अभियान उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से ऐसे मामलों में तत्काल रोक लगाकर समाधान के अन्य विकल्प तलाशने की मांग की।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी धर्मों के लोगों और उनके धार्मिक स्थलों का समान रूप से सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
मायावती ने यह भी कहा कि बिना नियम-कानून का उचित पालन किए किसी अभियुक्त का मकान ध्वस्त कर पूरे परिवार को बेघर करना लोगों को विचलित कर रहा है। उन्होंने सरकार के साथ न्यायपालिका से भी इस दिशा में उचित ध्यान देने की अपील की।