पप्पू यादव के खिलाफ वाराणसी में शिकायत दर्ज, साधु-संतों के अपमान का आरोप
वाराणसी। वाराणसी के कोतवाली थाने में महंत बालक नाथ ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
वाराणसी। वाराणसी के कोतवाली थाने में महंत बालक नाथ ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में सांसद संत के भेष में दिखाई दे रहे हैं, जिससे सनातन धर्म, भगवा वस्त्र और साधु-संतों की गरिमा का अपमान हुआ है।
काशी ज़ोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव बंसवाल ने बताया कि शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महंत बालक नाथ ने कहा कि पप्पू यादव द्वारा किए गए कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव संत के भेष में संसद पहुंचे थे, जहां उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था। इसी घटनाक्रम को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई गई है।