सीजेपी के तीनों नेता पुलिस हिरासत से रिहा, मजिस्ट्रेट ने दिया आदेश
दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। तीनों को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जहां से उन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया।
लाइव लॉ के मुताबिक, तीनों नेताओं के वकील सौतिक बनर्जी ने उनकी रिहाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब तीनों वहां से जा सकते हैं।
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया था। इसके बाद पार्टी की ओर से लगातार उनकी रिहाई की मांग की जा रही थी। वहीं, यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस पहले ही हिरासत से रिहा कर चुकी थी।