प्रवक्ता पद से हटाए गए विजेता दहिया, सीजेपी ने बताया असंवेदनशील व्यवहार
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद
Nishant

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटाते हुए उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। पार्टी ने यह जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की।
सीजेपी ने अपने बयान में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जब प्रदर्शनकारी और पार्टी की टीम पुलिस की कार्रवाई का सामना कर रहे थे, उसी समय विजेता दहिया द्वारा जारी किया गया वीडियो बेहद असंवेदनशील था। पार्टी के अनुसार, ऐसा व्यवहार आंदोलन के मूल्यों और सिद्धांतों के विपरीत है तथा इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पार्टी ने कहा कि विजेता दहिया को केवल प्रवक्ता पद से ही नहीं, बल्कि सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया गया है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर विजेता दहिया का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बर्गर खाते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं, "यह प्रोटेस्ट कोई नौकरी नहीं है, मुझे वोट देकर नहीं चुना गया है। मेरी किसी के प्रति ज़िम्मेदारी नहीं है। मैं बर्गर खाऊंगा।"
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।