सत्य निकेतन हादसा: इमारत मालिक, पत्नी और बेटे गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने इमारत मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, हरिराम गुप्ता और उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस कस्टडी मिली है। बताया गया है कि बिल्डिंग की बिजली का कनेक्शन हरिराम गुप्ता के नाम पर था और महेश गुप्ता बिल्डिंग के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था। वहीं, संपत्ति की रजिस्ट्री उर्मिला गुप्ता के नाम बताई गई है।
गौरतलब है कि 6 सितंबर को सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। इमारत में पीजी संचालित किया जा रहा था। हादसे में सात लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं।