धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे: अभिजीत दीपके
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक दिल्ली के जंतर-मंतर से अपना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे।
8NewsNetwork

“जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने समर्थकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।”
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक दिल्ली के जंतर-मंतर से अपना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
वीडियो में दीपके ने कहा कि प्रदर्शन पूरी रात और अगले दिन भी जारी रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से दिल्लीवासियों, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सुबह 9 बजे जंतर-मंतर पहुंचकर समर्थन देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को अब तक हर संभव तरीके से जारी रखा गया है, लेकिन लोगों के सहयोग के बिना इसे सफल बनाना मुश्किल होगा। दीपके ने इसे लोगों के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि अगर अब भी समर्थन नहीं मिला तो बदलाव की बची हुई उम्मीद भी कमजोर पड़ सकती है।
उधर, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रदर्शन स्थल खाली करें।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर से जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है।