Social Issues
मेरठ: रवि गौतम के धरने को शोषित क्रांति दल का समर्थन
मेरठ: शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने
Mayank Verma
23 August 2026 at 03:20 pm

Media via 8NewsNetwork
मेरठ: शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचकर एडवोकेट रवि गौतम के धरने और उनकी मांगों को बिना शर्त समर्थन दिया।
इस दौरान रविकांत ने रवि गौतम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि न्याय की इस लड़ाई में शोषित क्रांति दल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
इस मौके पर शोषित क्रांति दल की ओर से एडवोकेट रवि गौतम को समर्थन पत्र भी सौंपा गया।
Related Category
Social Issues