Politics
जंतर-मंतर पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात; आंदोलन को दिया समर्थन
समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने आज जंतर-मंतर पहुंचकर नीट
Mayank Verma
14 July 2026 at 05:38 pm

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के मेरठ की सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान ने मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंचकर नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन में भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। अतुल प्रधान ने कहा कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन सरकार को न उनकी सेहत की चिंता है और न ही बच्चों के भविष्य की।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आपातकाल जैसे हालात हैं और सभी लोगों से इस आंदोलन में भागीदारी की अपील की।
Related Category
Politics