बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, बीजेपी ने जनादेश का किया सम्मान
पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 मतों से हराकर जीत दर्ज की। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार को 44,827 मत प्राप्त हुए।
जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता ने जन सुराज को चुना है और वह जनता के इस फैसले का सम्मान करते हैं।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी उपचुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हार के कारणों की गंभीर समीक्षा करेगी, कमियों को दूर करेगी और विपक्ष की तरह ईवीएम या चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाएगी।
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के फैसले का सम्मान करते हुए अपनी कमियों की समीक्षा करेगी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्य करेगी।