केजरीवाल ने सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर केंद्र सरकार को घेरा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को कथित तौर पर जबरन अस्पताल ले जाने के मामले में केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार को वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए थी, न कि उन्हें जबरन हटाना चाहिए था।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार को आंदोलन को दबाने के बजाय शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस कार्रवाई को सरकार की "हार" बताया।
इस मामले को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) ने भी सरकार की आलोचना की है। वहीं, वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है।