युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारः शामली में दूसरा आरोपी गिरफ्तार; लूटा फोन बरामद, एक पहले ही जेल में है।
शामली में युवक पर जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने के मामले में आदर्श मंडी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली में युवक पर जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने के मामले में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बधेव गांव निवासी सचिन को पकड़ा और उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। मामले में आरोपी प्रवीण को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, 20 अगस्त को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बधेव गांव में विपिन कुमार पर हमला किया गया था। घटना को लेकर उसके भाई सुधीर कुमार ने थाने में शिकायत दी थी। इसमें परमजीत, सचिन, प्रवीण और उनके कुछ साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया था।
धारदार हथियार से हमला कर मोबाइल लूटने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने विपिन कुमार पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया गया। सुधीर की तहरीर के आधार पर आदर्श मंडी थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
फरार सचिन को पुलिस ने पकड़ा, फोन बरामद
पुलिस के अनुसार, बुधवार को आदर्श मंडी पुलिस ने मामले में फरार चल रहे सचिन निवासी बधेव को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अब मामले में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
प्रवीण पहले ही जेल भेजा जा चुका, अन्य की तलाश
इस मामले में पुलिस प्रवीण को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।