सोनम वांगचुक पर आमिर ख़ान के बयान पर प्रशांत भूषण की प्रतिक्रिया, कहा- 'अब पहले जैसे नहीं रहे'
लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में अभिनेता आमिर ख़ान द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में अभिनेता आमिर ख़ान द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर दिए गए बयान को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आमिर का जवाब विनम्र था, लेकिन उसमें पहले जैसी स्पष्टता और प्रतिबद्धता नज़र नहीं आई।
प्रशांत भूषण ने सोशल मीडिया पर कहा कि आखिरकार आमिर ख़ान से सोनम वांगचुक के अनशन के बारे में सवाल पूछा गया। उनके मुताबिक, आमिर का जवाब शालीन था, लेकिन उसमें कोई विशेष उत्साह नहीं दिखा। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि आमिर अब उस व्यक्ति की "फीकी परछाईं" बनकर रह गए हैं, जिन्होंने 3 इडियट्स जैसी प्रेरणादायक फ़िल्में और सत्यमेव जयते जैसा सामाजिक मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम किया था।
इससे पहले लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में आमिर ख़ान ने स्पष्ट किया था कि फ़िल्म '3 इडियट्स' में उनका किरदार 'रैंचो' सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। लंबे समय से इस विषय पर चर्चा होती रही है कि रैंचो का किरदार सोनम वांगचुक के जीवन से प्रभावित था, लेकिन आमिर ने इस दावे को खारिज कर दिया।
हालांकि, आमिर ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द अपनी भूख हड़ताल समाप्त करेंगे और स्वस्थ रहेंगे।