पेपर लीक मामलों में बनेगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, अमित शाह ने बताया युवाओं के हित में बड़ा कदम
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेपर लीक मामलों में दोषियों
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेपर लीक मामलों में दोषियों को जल्द सज़ा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन से पेपर लीक के मामलों में त्वरित सुनवाई होगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि प्रश्नपत्र लीक के मामलों में दोषियों को शीघ्र सज़ा दिलाने के लिए सरकार फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना करेगी, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।