ईरान पर अमेरिकी हमले तेज, कई शहरों में धमाकों की गूंज; ट्रंप बोले- जल्द दिखेंगे नतीजे
नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक ईरान के कई इलाकों में अमेरिकी हमले जारी रहे, जिससे कई शहरों में धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चाबहार का नौसैनिक वॉचटावर पूरी तरह तबाह हो गया। वहीं होर्मोज़गन प्रांत के खमीर शहर में छह पुल, बंदर अब्बास में दो पुल, रेलवे जंक्शन और एक हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया गया।
इन हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इनके परिणाम जल्द सामने आएंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल कर रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं लौटता, तो उसके पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जाएगा।