जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव, सोनम वांगचुक से मुलाकात कर सरकार से संवाद की अपील
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंचीं और अनशन
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंचीं और अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए बातचीत शुरू करने की अपील की।
डिंपल यादव ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है और उन्होंने देश के युवाओं से 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है।
उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द आंदोलनकारियों से संवाद शुरू करे। साथ ही भाजपा नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे संवेदनहीनता छोड़कर दया और करुणा का परिचय दें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की बात करने वालों को करुणा और संवाद की भावना भी अपनानी चाहिए।
डिंपल यादव ने कहा कि कठोरता और कट्टरता की बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में होगा।