पीएम केयर्स फंड के पैसे से स्कूलों की हालत सुधारने की मांग, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फंड में
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम केयर्स फंड में जमा राशि के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो में कहा कि फंड की राशि का उपयोग देश के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाना चाहिए।
अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पीएम केयर्स फंड में करीब 8,500 करोड़ रुपये की राशि पड़ी है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर देश के कई स्कूलों में बच्चों को बेहतर सड़क, बैठने के लिए बेंच और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यदि एक मॉडल स्कूल के निर्माण में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होते हैं, तो 8,500 करोड़ रुपये से एक हजार से अधिक मॉडल स्कूल बनाए जा सकते हैं। दीपके ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पीएम केयर्स फंड की राशि का इस्तेमाल स्कूलों की स्थिति सुधारने में क्यों नहीं किया जाना चाहिए।
दीपके के मुताबिक, उन्होंने हाल में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का दौरा किया और वहां अधिकारियों से बुनियादी सुविधाओं की कमी के बारे में जानकारी ली। उनके अनुसार, अधिकारियों ने फंड की कमी को इसका कारण बताया।
कॉकरोच जनता पार्टी ने 15 अगस्त से ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि अभियान के माध्यम से देशभर के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई जाएगी।
नोट: पीएम केयर्स फंड में 8,500 करोड़ रुपये की राशि और उसके इस्तेमाल से जुड़े दावे अभिजीत दीपके के बयान पर आधारित हैं।