शामली में मोबाइल लूट की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
शामली के कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली के कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, अवैध तमंचा, दो कारतूस, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को करनाल रोड स्थित एक होटल के पास रवि शर्मा अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय और नईम निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।