Politics
अभिजीत दीपके से मारपीट मामले के पांचों आरोपी जमानत पर रिहा, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक Abhijeet Deepke के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच युवकों को मंगलवार को अदालत से जमानत मिल गई।
8NewsNetwork
16 June 2026 at 10:47 pm

Media via 8NewsNetwork
जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक Abhijeet Deepke के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच युवकों को मंगलवार को अदालत से जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद आरोपियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और उनके समर्थन में नारेबाजी भी की गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, अदालत ने पांचों आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत प्रदान की है। साथ ही उन्हें छह माह तक शांति बनाए रखने और किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि में शामिल न होने की पाबंदी भी लगाई गई है।
गौरतलब है कि सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी द्वारा प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने अभिजीत दीपके के साथ कथित रूप से मारपीट की थी। घटना के बाद जयपुर कमिश्नरेट की विधायकपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थप्पड़ मारने वाले तीन युवकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
मामले में आरोपियों को जमानत मिलने और उनके स्वागत के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
Related Category
Politics