राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, अडानी मामले में बोले- ‘भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है’
नई दिल्ली। अमेरिका की अदालत द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। अमेरिका की अदालत द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस मामले में “जो दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा कुछ है।” उन्होंने आरोप लगाया कि एक “समझौता कर चुके प्रधानमंत्री” को भारत के हितों से समझौता करने के लिए मजबूर किया गया और देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अदालत ने अमेरिकी न्याय विभाग के अनुरोध पर गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया है। अमेरिकी जज ने मामले को खत्म करने की प्रक्रिया को लेकर कुछ चिंताएं भी जाहिर की थीं।
गौरतलब है कि अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने अडानी पर कथित रिश्वतखोरी और अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने से जुड़े आरोप लगाए थे। अडानी समूह और गौतम अडानी ने आरोपों से इनकार किया था। अदालत के फैसले के बाद आपराधिक कार्यवाही समाप्त हो गई है।