राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर ओवैसी का हमला, बोले— 'मुसलमान होता तो बुलडोज़र चल जाता'
बिजनौर/अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
बिजनौर/अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश सरकार और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि इस मामले में कोई मुसलमान आरोपी होता, तो उसके खिलाफ कहीं अधिक कठोर कार्रवाई की जाती।
सोमवार देर शाम बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, "अगर राम मंदिर ट्रस्ट में मुसलमान होता और चंदा चोरी की घटना हो जाती, तो उसका एनकाउंटर कर देते। बुलडोज़र से उसका घर तोड़ देते और मामला वहीं खत्म हो जाता।"
उन्होंने आगे कहा, "चंपत मज़े में हैं। अभियुक्तों की पुलिस कस्टडी की मांग भी नहीं की जा रही है।" ओवैसी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए।
उल्लेखनीय है कि इसी दिन अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।