लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो वर्ष पूरे, जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का किया संकल्प
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) के रूप में अपने दो वर्ष पूरे होने
8NewsNetwork

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में दो वर्ष पूरे होने पर राहुल गांधी ने जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) के रूप में अपने दो वर्ष पूरे होने पर कहा कि उनका उद्देश्य हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुंचाना रहा है और आगे भी वे जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए। इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा—हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना। नीट के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं और हमेशा रहूंगा।"
उन्होंने आगे कहा कि "सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, लेकिन संकल्प वही है। आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।"
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने संसद के भीतर और बाहर विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई है।