जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सोनम वांगचुक से की मुलाकात
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिले। सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से अनशन पर हैं।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं से उनकी आवाज़ सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं और सोनम वांगचुक की मांगों को अनदेखा करती रही तो आने वाले समय में इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
केजरीवाल ने कहा कि देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और परीक्षा व मूल्यांकन प्रणाली में गंभीर खामियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित कई परीक्षाओं में अनियमितताएं सामने आने के बावजूद सरकार ने भरोसा बहाल करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सुझाव दिया कि सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं देगी तो वर्ष 2029 के चुनाव में युवा इसका जवाब देंगे।