केजरीवाल ने लोगों से की जंतर-मंतर पहुंचने की अपील, बोले— 'अब घर बैठने से काम नहीं चलेगा'
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के समर्थन में लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने और आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और कई अन्य युवा देश के बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब केवल घर बैठने से बदलाव नहीं आएगा, बल्कि सभी को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी।
केजरीवाल ने अपने X पोस्ट में लिखा, "आज सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और ये सारे युवा आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। अब घर बैठने से काम नहीं चलेगा। अब सबको एक होकर सड़कों पर उतरना होगा। तभी इस देश में कुछ बदलेगा। उठो, चलो जंतर-मंतर।"
केजरीवाल की इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से साझा की जा रही है और आंदोलन को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।