Crime
लखनऊ में महिला बैंककर्मी की दिनदहाड़े हत्या, बैंक के बाहर गोली मारकर फरार हुआ आरोपी
लखनऊ में गुरुवार दोपहर एक महिला बैंककर्मी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
8NewsNetwork
20 August 2026 at 01:57 pm

Media via 8NewsNetwork
लखनऊ में गुरुवार दोपहर एक महिला बैंककर्मी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार एक युवक ने फोन कर महिला को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर बुलाया। महिला के बाहर आने के बाद आरोपी ने उससे कुछ देर बातचीत की और फिर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की पहचान और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Related Category
Crime