जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अभिनेत्री हुमा कुरैशी
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में शामिल हुईं।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हुमा कुरैशी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंची हैं। पार्टी ने अपने संदेश में कहा, "यह जनता का आंदोलन है। न्याय और जवाबदेही की मांग के लिए हम सभी को एकजुट होकर इसका साथ देना चाहिए।"
जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर फिल्म जगत की कई हस्तियां अपना समर्थन जता चुकी हैं। इससे पहले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था, जबकि वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आज़मी भी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।