Sports
कॉमनवेल्थ गेम्स: शर्मिला धनखड़ ने जीता भारत का पहला पैरा एथलेटिक्स गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स के पैरा एथलेटिक्स मुकाबलों में भारत की शर्मिला धनखड़
8NewsNetwork
28 July 2026 at 10:42 am

Media via 8NewsNetwork
कॉमनवेल्थ गेम्स के पैरा एथलेटिक्स मुकाबलों में भारत की शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की एफ-57 वर्ग गोला फेंक स्पर्धा में 9.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ खेलों के पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
वहीं लॉन्ग जंप में सर्वेश कुशारे, वल्लुरी अजय बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीतकर भारत की पदक संख्या में बढ़ोतरी की।
शर्मिला की इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत का पैरा एथलेटिक्स में पदक का 20 वर्षों का इंतजार भी समाप्त हो गया। इससे पहले इस स्पर्धा में भारत को आखिरी पदक वर्ष 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में मिला था।
Related Category
Sports