Politics
अखिलेश यादव की पुत्री पर कथित टिप्पणी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की पुत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
8NewsNetwork
11 June 2026 at 09:52 pm
Media via 8NewsNetwork
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की पुत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर धरना देकर अपना विरोध जताया और जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने "बेटियों के अपमान में, समाजवादी मैदान में" जैसे नारे लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी है और इस तरह की टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
Related Category
Politics