सत्य निकेतन हादसे के बाद नए बिल्डिंग नियम लाएगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली। सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में पुराने भवनों की सुरक्षा को लेकर नए नियम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि पुरानी इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट अनिवार्य किया जाएगा और भवन मालिकों को यह प्रमाणित करना होगा कि इमारत सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना सुरक्षा प्रमाण के किसी भवन में पीजी, नर्सिंग होम, स्कूल या अन्य सार्वजनिक उपयोग की सेवाएं संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सत्य निकेतन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी करने की बात कही।
हादसे के बाद प्रभावित छात्रों के लिए भी सरकार की ओर से व्यवस्था की जा रही है। जरूरतमंद छात्रों को कॉलेज हॉस्टलों में ठहराया जा रहा है और उन्हें तथा उनके परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।