राहुल गांधी की एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिका में त्रुटियां, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने लौटाई
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने कुछ त्रुटियां चिह्नित की हैं। इसके बाद याचिका को वापस कर दिया गया है। अब उनके वकीलों को इन त्रुटियों को दूर कर याचिका दोबारा दाखिल करनी होगी।
राहुल गांधी के वकील प्रसन्ना एस ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी को बताया कि यह सामान्य और नियमित प्रक्रिया है। संशोधित याचिका जल्द ही सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में दोबारा जमा की जाएगी।
याचिका में मांग की गई है कि चुनाव आयोग एसआईआर से जुड़े अपने सभी फैसलों का रिकॉर्ड अदालत के सामने पेश करे और उनकी संवैधानिक वैधता की जांच की जाए। इसके अलावा, एसआईआर के कारण मतदाता सूची में हुए बदलावों का ऑडिट कराने के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की गई है।
याचिका में मतदाता सूची से हटाए गए नामों और उनसे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने, बिना सूचना और नोटिस किसी मतदाता का नाम नहीं हटाने तथा एसआईआर प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने का भी अनुरोध किया गया है।