Politics
बागपत जिला कारागार पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान, आंदोलनकारी दिग्विजय भाटी और हिमांशु सिद्धार्थ से की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने बागपत जिला कारागार पहुंचकर
Mayank Verma
14 July 2026 at 08:40 pm

Media via 8NewsNetwork
बागपत: समाजवादी पार्टी के मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से विधायक अतुल प्रधान ने मंगलवार को बागपत जिला कारागार पहुंचकर आंदोलनकारी दिग्विजय भाटी एवं हिमांशु सिद्धार्थ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों आंदोलनकारियों का हालचाल जाना और उनका कुशलक्षेम पूछा।
मुलाकात के दौरान अतुल प्रधान ने दोनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और आंदोलनकारी साथियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
Related Category
Politics