त्योहारों के बाद लागू होगा चुनिंदा यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर, तारीख का ऐलान बाद में
नई दिल्ली। यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने मंगलवार को फैसला किया कि त्योहारों को ध्यान
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने मंगलवार को फैसला किया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। कमेटी ने कहा है कि इसे लागू करने की तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने इससे पहले चुनिंदा व्यापारिक यूपीआई लेनदेन के लिए संशोधित एमडीआर व्यवस्था की घोषणा की थी। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से लागू होनी थी। नए फैसले के बाद इसकी शुरुआत आगे बढ़ा दी गई है।
एनपीसीआई के मुताबिक, उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई भुगतान मुफ्त रहेगा। प्रस्तावित व्यवस्था में छोटे व्यापारियों और निर्धारित सीमा के भीतर आने वाले लेनदेन को मुफ्त रखने की बात कही गई है। इसके अलावा, छोटे व्यापारियों के बीच यूपीआई भुगतान की सुविधा बढ़ाने के लिए एक नए फंड का भी प्रस्ताव किया गया है।
सोर्स: एनपीसीआई का आधिकारिक बयान — https://x.com/NPCI_NPCI/status/2109916852667421003