मेरठ में निहत्थे दलितों पर लाठीचार्ज घोर निंदनीय, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो: रविकांत
मेरठ। शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बयान जारी कर कहा कि मेरठ कलेक्ट्रेट द्वार के बाहर
Mayank Verma

Media via 8NewsNetwork
मेरठ। शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बयान जारी कर कहा कि मेरठ कलेक्ट्रेट द्वार के बाहर शांतिपूर्ण धरना दे रहे निहत्थे दलितों पर पुलिस कप्तान अविनाश पांडे द्वारा स्वयं लाठीचार्ज करना घोर निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, उतनी कम है। रविकांत ने बताया कि शोषित क्रांति दल को सूचना मिली है कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ मंडल या आसपास के क्षेत्र का दौरा करेंगे। ऐसे में संगठन का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएगा।
उन्होंने मांग की कि निहत्थे दलितों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।