मायावती का बड़ा बयान: "पीड़ितों को भड़काकर हो रही राजनीति" वोट की ताकत से हासिल करें 'मास्टर चाबी', चुनाव से पहले ऐसे दलों और संगठनों से रहें सतर्क
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन दुखी
Mayank Verma

Media via 8NewsNetwork
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन दुखी एवं पीड़ित लोगों को भड़काकर और गुमराह करके उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए उकसाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले हिंसा, अशांति, सड़क जाम और अन्य तरह के व्यवधान पैदा कराए जाते हैं, इसके बाद उनके नेता मौके पर पहुंचकर राजनीतिक हित साधने का प्रयास करते हैं।
मायावती ने कहा कि ऐसे कृत्यों से पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, बल्कि मौजूदा परिस्थितियों में उनकी परेशानियां और कठिनाइयां बढ़ जाती हैं।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिखाए गए सही और शांतिपूर्ण मार्ग पर चलने में है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहकर अपने वोट की ताकत से राजनीतिक सत्ता की 'मास्टर चाबी' हासिल करने की अपील की।
मायावती ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों के मद्देनज़र समाज के इन वर्गों को ऐसे संगठनों और राजनीतिक दलों से सतर्क और सावधान रहना चाहिए।