नीट परीक्षा में सेंटर गड़बड़ी पर विवाद, छात्र को अबू धाबी मिला परीक्षा केंद्र; राहुल गांधी ने उठाए सवाल
नई दिल्ली/नागपुर। नीट परीक्षा से पहले एक छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर परीक्षा केंद्र संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली/नागपुर। नीट परीक्षा से पहले एक छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर परीक्षा केंद्र संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में आवंटित होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परीक्षा संचालन एजेंसी एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र के पास न पासपोर्ट था, न विदेश जाने के संसाधन और न ही पर्याप्त समय बचा था। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति किसी भी छात्र के लिए गंभीर मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। राहुल गांधी ने एनटीए की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को छात्रों और अभिभावकों के भविष्य के प्रति अधिक जवाबदेह होना चाहिए।
वहीं, एनटीए ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और उम्मीदवार को अगले कुछ घंटों के भीतर नागपुर में नया परीक्षा केंद्र आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी केंद्र सरकार और एनटीए पर निशाना साधा।
गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। अब परीक्षा दोबारा रविवार, 21 जून को आयोजित की जानी है। परीक्षा संचालन को लेकर एनटीए पहले से ही सवालों के घेरे में है।