पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में पैसेंजर ट्रेन से स्कूल वैन टकराई, दो बच्चों समेत तीन की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जहां एक
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जहां एक पैसेंजर ट्रेन स्कूल वैन से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो स्कूली बच्चों और एक बुज़ुर्ग साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा सुबह करीब 6:41 बजे कटवा-अज़ीमगंज रेलखंड पर करनासुबर्णा स्टेशन के पास स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 24A/2 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, निमटीटा-कटवा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 53054) की टक्कर रॉयल एकेडमी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक टाटा सूमो स्कूल वैन और एक साइकिल से हो गई।
हादसे में वैन में सवार दो बच्चों और साइकिल चला रहे एक बुज़ुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य बच्चों और टाटा सूमो के चालक को गंभीर हालत में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल बच्चों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन, रेलवे और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।