मेरठ में दलित प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का सरकार पर निशाना, निष्पक्ष जांच की मांग
मेरठ/लखनऊ: मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के
Mayank Verma

Media via 8NewsNetwork
मेरठ/लखनऊ: मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर अपनी जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने जारी बयान में कहा कि मेरठ में दलित समाज की बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, उसने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कानून के राज का दावा करती है, तो शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध करने वाले नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना भी उसकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने मांग की कि ललिता गौतम हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
गौरतलब है कि मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य का यह बयान भी सामने आया है।