Politics
हापुड़ में शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, मेरठ लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई
मेरठ के ललिता गौतम प्रकरण में पीड़ित परिवार एवं समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज के
Mayank Verma
14 July 2026 at 05:31 pm

Media via 8NewsNetwork
हापुड़: मेरठ के ललिता गौतम प्रकरण में पीड़ित परिवार एवं समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया।
शोषित क्रांति दल द्वारा जारी बयान के अनुसार, वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह के नेतृत्व में आज विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था।
संगठन का आरोप है कि प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अजब सिंह के आवास पहुंच गई और उन्हें तथा उनके साथियों को घर से बाहर निकलने से रोक दिया।
संगठन ने इसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार में हस्तक्षेप बताया है।
Related Category
Politics