शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर जंतर-मंतर में धरना जारी
नई दिल्ली, संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
8NewsNetwork

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा और प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।
नई दिल्ली, संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी डटे रहे और कई लोगों ने रात भी धरनास्थल पर ही बिताई।
सुबह करीब नौ बजे जंतर-मंतर पर 100 से 150 प्रदर्शनकारी मौजूद थे। सीजेपी के संस्थापक Abhijeet Deepke ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को अनशन में बदलने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में दीपके ने कहा कि फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था बाधित करने का आरोप भी लगाया।
हालांकि, रविवार सुबह जंतर-मंतर पर स्थिति सामान्य दिखाई दी और लोगों के साथ आवश्यक सामान का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहा। गौरतलब है कि प्रदर्शन की आधिकारिक अनुमति शनिवार शाम पांच बजे तक ही थी, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर डटे हुए हैं।
दीपके ने कहा कि यदि प्रशासन किसी वैकल्पिक स्थान पर प्रदर्शन की अनुमति देता है तो संगठन वहां जाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार को बातचीत का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।
प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है, जबकि आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों पर अड़े रहने के संकेत दिए हैं।