1 अगस्त से नाथू ला पास के जरिए भारत-चीन सीमा व्यापार होगा बहाल
भारत और चीन के बीच 1 अगस्त से नाथू ला पास के जरिए सीमा व्यापार फिर से शुरू होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला दोनों देशों के बीच पहले हुए समझौते के तहत लागू किया जा रहा है। इससे सीमा क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लंबे समय बाद सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की कि 1 अगस्त से नाथू ला पास के जरिए दोनों देशों के बीच सीमा व्यापार दोबारा शुरू होगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह निर्णय दोनों देशों के बीच पहले से हुए समझौते के तहत लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त 2025 को जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में भारत और चीन ने लिपुलेख, शिपकी ला और नाथू ला पास के माध्यम से सीमा व्यापार पुनः शुरू करने पर सहमति जताई थी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब इस समझौते को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिसके तहत 1 अगस्त से नाथू ला पास के रास्ते भारत-चीन सीमा व्यापार फिर से शुरू होगा।